The Khabari
Breaking
🔴 पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलेगा 🔴 निफ्टी 50 ऐतिहासिक निर्णायक मोड़ पर, 22,170 का स्तर बचाना जरूरी 🔴 बाज़ार विमर्श: 22,945 के ऊपर साप्ताहिक क्लोज़ के बाद ही लौट सकते हैं बुल्स 🔴 निफ्टी 50 में गहराई कमजोरी, फिर भी मिल रहे रिवर्सल के संकेत 🔴 23,452 के ऊपर क्लोजिंग से निफ्टी में तेजी की राह खुलेगी, 23,222 अहम सपोर्ट 🔴 अघोरेश्वर भगवान राम का अवतरण दिवस आज: सेवा को बनाया साधना, कुष्ठ रोगियों को गले लगाकर दिया मानवता का संदेश 🔴 अघोरेश्वर राम के अवतरण दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किया नए विद्यालय भवन का लोकार्पण, बोले- बनोरा आश्रम मानव सेवा को समर्पित 🔴 बेमेतरा में पुलिस की बड़ी लापरवाही? महिला को मृत समझकर कमरे में लगाया ताला, 2 घंटे बाद चल रही थी सांस 🔴 छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, अगले 7 दिन भी राहत नहीं; रायपुर में बढ़ा तापमान 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलेगा 🔴 निफ्टी 50 ऐतिहासिक निर्णायक मोड़ पर, 22,170 का स्तर बचाना जरूरी 🔴 बाज़ार विमर्श: 22,945 के ऊपर साप्ताहिक क्लोज़ के बाद ही लौट सकते हैं बुल्स 🔴 निफ्टी 50 में गहराई कमजोरी, फिर भी मिल रहे रिवर्सल के संकेत 🔴 23,452 के ऊपर क्लोजिंग से निफ्टी में तेजी की राह खुलेगी, 23,222 अहम सपोर्ट 🔴 अघोरेश्वर भगवान राम का अवतरण दिवस आज: सेवा को बनाया साधना, कुष्ठ रोगियों को गले लगाकर दिया मानवता का संदेश 🔴 अघोरेश्वर राम के अवतरण दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किया नए विद्यालय भवन का लोकार्पण, बोले- बनोरा आश्रम मानव सेवा को समर्पित 🔴 बेमेतरा में पुलिस की बड़ी लापरवाही? महिला को मृत समझकर कमरे में लगाया ताला, 2 घंटे बाद चल रही थी सांस 🔴 छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, अगले 7 दिन भी राहत नहीं; रायपुर में बढ़ा तापमान 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

मुख्य खबरें छत्तीसगढ़ देश राजनीति बिजनेस समाज अन्य
होम समाज छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की ...
छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन
समाज

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन

The Khabari News Desk 10 August 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हॉकी खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के लिए प्रदेश में पहली बार छत्तीसगढ़ हॉकी लीग आयोजित की जाएगी। लीग सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। प्रदेशभर के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर 6 टीमें बनाई जाएंगी।

लीग के सभी मुकाबले रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाइट के बीच खेले जाएंगे। संभावित तौर पर टूर्नामेंट 10 से 12 सितंबर के बीच शुरू हो सकता है। हालांकि आयोजन की अंतिम तारीख और टीमों के नाम खेल विभाग जल्द घोषित करेगा।

6 संभागों की टीमें मैदान में उतरेंगी

लीग में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़-जशपुर का प्रतिनिधित्व करने वाली 6 टीमें होंगी। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे, जिनमें करीब 14 से 15 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के होंगे।

खिलाड़ियों का चयन आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

हर टीम में होंगे 3-4 मेहमान खिलाड़ी

प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर एक्सपोजर देने के लिए प्रत्येक टीम में 3 से 4 अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेहमान खिलाड़ियों को शामिल करने की तैयारी है। छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के मुताबिक, कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से बातचीत भी चल रही है।

इन खिलाड़ियों के साथ खेलने से स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा और उन्हें हॉकी की तकनीक व रणनीतियों को करीब से सीखने का मौका मिलेगा।

खिलाड़ियों को मिलेगी मैच फीस और स्पोर्ट्स किट

लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के आधार पर निश्चित मैच फीस दी जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को भी राहत मिलेगी।

खिलाड़ियों को अभ्यास और मैच के लिए अलग-अलग जर्सी के साथ दो बेहतर किट भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच बनेगी लीग

डिप्टी सीएम एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के सभी संभागों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देना इस लीग का उद्देश्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

खेल विभाग और छत्तीसगढ़ हॉकी संघ मिलकर लीग के आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। हॉकी इंडिया की भी इस टूर्नामेंट पर नजर रहने की बात कही गई है।