The Khabari
Breaking
🔴 पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलेगा 🔴 निफ्टी 50 ऐतिहासिक निर्णायक मोड़ पर, 22,170 का स्तर बचाना जरूरी 🔴 बाज़ार विमर्श: 22,945 के ऊपर साप्ताहिक क्लोज़ के बाद ही लौट सकते हैं बुल्स 🔴 निफ्टी 50 में गहराई कमजोरी, फिर भी मिल रहे रिवर्सल के संकेत 🔴 23,452 के ऊपर क्लोजिंग से निफ्टी में तेजी की राह खुलेगी, 23,222 अहम सपोर्ट 🔴 अघोरेश्वर भगवान राम का अवतरण दिवस आज: सेवा को बनाया साधना, कुष्ठ रोगियों को गले लगाकर दिया मानवता का संदेश 🔴 अघोरेश्वर राम के अवतरण दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किया नए विद्यालय भवन का लोकार्पण, बोले- बनोरा आश्रम मानव सेवा को समर्पित 🔴 बेमेतरा में पुलिस की बड़ी लापरवाही? महिला को मृत समझकर कमरे में लगाया ताला, 2 घंटे बाद चल रही थी सांस 🔴 छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, अगले 7 दिन भी राहत नहीं; रायपुर में बढ़ा तापमान 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलेगा 🔴 निफ्टी 50 ऐतिहासिक निर्णायक मोड़ पर, 22,170 का स्तर बचाना जरूरी 🔴 बाज़ार विमर्श: 22,945 के ऊपर साप्ताहिक क्लोज़ के बाद ही लौट सकते हैं बुल्स 🔴 निफ्टी 50 में गहराई कमजोरी, फिर भी मिल रहे रिवर्सल के संकेत 🔴 23,452 के ऊपर क्लोजिंग से निफ्टी में तेजी की राह खुलेगी, 23,222 अहम सपोर्ट 🔴 अघोरेश्वर भगवान राम का अवतरण दिवस आज: सेवा को बनाया साधना, कुष्ठ रोगियों को गले लगाकर दिया मानवता का संदेश 🔴 अघोरेश्वर राम के अवतरण दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किया नए विद्यालय भवन का लोकार्पण, बोले- बनोरा आश्रम मानव सेवा को समर्पित 🔴 बेमेतरा में पुलिस की बड़ी लापरवाही? महिला को मृत समझकर कमरे में लगाया ताला, 2 घंटे बाद चल रही थी सांस 🔴 छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, अगले 7 दिन भी राहत नहीं; रायपुर में बढ़ा तापमान 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

मुख्य खबरें छत्तीसगढ़ देश राजनीति बिजनेस समाज अन्य
होम समाज अघोरेश्वर राम के अवतरण दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किया नए विद्यालय ...
अघोरेश्वर राम के अवतरण दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किया नए विद्यालय भवन का लोकार्पण, बोले- बनोरा आश्रम मानव सेवा को समर्पित
समाज

अघोरेश्वर राम के अवतरण दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किया नए विद्यालय भवन का लोकार्पण, बोले- बनोरा आश्रम मानव सेवा को समर्पित

18 September 2026
Share :

रायगढ़। पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के अवतरण दिवस और बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट के नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण अवसर पर शुक्रवार को आश्रम परिसर में दिनभर धार्मिक, सामाजिक और सेवा गतिविधियां आयोजित हुईं। जिलेभर से पहुंचे अनुयायियों ने अघोरेश्वर महाप्रभु का स्मरण करते हुए उनके बताए सेवा, संस्कार और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण किया।

गुरु चरण पादुका पूजन व सामूहिक हवन हुआ

अवतर​ण दिवस पर सुबह 8 बजे से 8:30 बजे तक पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी ने श्री गुरु चरण पादुका पूजन किया। इसके बाद 8:40 से 9:30 बजे तक सामूहिक आरती हुई। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक सामूहिक गुरु गीता पाठ और हवन का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक प्रसाद वितरण हुआ। पूरे दिन डभरा की भजन मंडली ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। शाम तक आश्रम परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा।

अघोरेश्वर के संस्कारों को शिक्षा से जोड़ने की पहल बताया: मुख्यमंत्री

नवीन स्कूल भवन लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 2 बजे बनोरा पहुंचे। दोनों अतिथियों ने पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम का पूजन किया और पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से मार्गदर्शन लिया। इसके बाद नवीन भवन का लोकार्पण किया और स्कूल परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री साय ने अघोरेश्वर महाप्रभु का स्मरण करते हुए कहा कि उन्हें उनके स्वर्गीय पिता के साथ अघोरेश्वर का सान्निध्य मिला था। बाद में पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से भी उन्हें लगातार जनसेवा की प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलता रहा। उन्होंने आश्रम से मिले मार्गदर्शन को अपने सार्वजनिक जीवन की अनमोल पूंजी बताया। मुख्यमंत्री ने नवीन स्कूल को केवल भवन नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला बताते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

चिकित्सा में सेवा की मिसाल, अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंच रही मूलभूत सुविधाएं: ओपी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवीन स्कूल भवन को पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के संकल्पों की परिणति बताया। उन्होंने संस्था द्वारा शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। चौधरी ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने में संस्था लगातार सक्रिय है। उन्होंने नवीन स्कूल भवन को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए रायगढ़वासियों की ओर से संस्था के प्रति आभार जताया। समारोह में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, इस अवसर पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुजाता सुकलाल चौहान, अरुणधर दीवान, गुरुपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, जगन्नाथ पाणिग्राही, सुभाष पाण्डेय, विकास केडिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, ट्रस्ट पदाधिकारी, संत व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अस्पतालों से कुष्ठ आश्रम तक पहुंचाई सेवा

अघोरेश्वर भगवान राम के अवतरण दिवस पर आश्रम के अनुयायियों ने धार्मिक आयोजनों के साथ सेवा कार्य भी किए। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल, वृद्धाश्रम और कुष्ठ आश्रम में फल वितरित किए गए। इस दौरान वहां मौजूद मरीजों, वृद्धों और जरूरतमंदों को अघोरेश्वर महाप्रभु के अवतरण दिवस की जानकारी देते हुए उनके सेवा-संदेश का स्मरण कराया गया।
शाम 5:30 बजे पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। अघोर गुरुपीठ बनोरा द्वारा वंचित, बेसहारा और साधनविहीन लोगों के लिए चिकित्सा, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सेवा कार्य किए जाते हैं। अवतरण दिवस के आयोजनों में भी धार्मिक अनुष्ठानों के साथ इन्हीं सेवा गतिविधियों की निरंतरता दिखाई दी।